अगर बच्चों में पहचानना है डेंगू के लक्षण, तो इन बातों पर रखें नज़र

अगर बच्चों में पहचानना है डेंगू के लक्षण, तो इन बातों पर रखें नज़र

सेहतराग टीम

गर्मी अपने चरम पर है और धीरे-धीरे बरसात का मौसम भी नजदीक आ रहा है। बारिश होते ही जहां एक तरफ गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाएगा। ऐसे में लोगों को रोग का डर सताने लगेगा। मच्छरों के प्रकोप बढ़ते ही कई तरह के रोग हमारे आस-पास घूमने लगते हैं जैसे-  डेंगू, मलेरिया, जीका, चिकनगुनिया, पीला बुखार आदि। ये सब बीमारिया काफी जानलेवा होती है। ये किसी को भी हो सकता है। इसके होने से शरीर बहुत जल्दी टुट जाता है। ये बीमारी बच्चे और बूढ़ों को बहुत ही जल्दी ही अपने कब्जे में ले लेता है।  खासकर बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से जल्दी इसके चपेट में आ जाते हैं। 

पढ़ें-  जानें बच्चों के लिए सेक्स एजुकेशन कितनी जरूरी, कब और कैसे करें बात

इनमें सबसे आम बीमारी है डेंगू जो हर साल हज़ारों लोगों की मौत की बड़ी वजह भी है। ये इसलिए इतनी खतरनाक बीमारी है क्योंकि डेंगू के शुरुआती लक्षण लगभग न के बराबर दिखते हैं, खासकर अगर मामला बच्चों का हो। डेंगू के मच्छर के काटने के चार दिन बाद संक्रमण बढ़ने के लक्षण दिखते हैं इसलिए छोटे बच्चों में इसके लक्षण और भी गंभीर हो जाते हैं।

अगर बच्चों में डेंगू के लक्षणों को पहचानना है तो इन बातों पर रखें नज़रें! 

फ्लू जैसी बीमारी 

अगर आपका बच्चा बहती नाक और खांसी के साथ तेज़ बुखार से पीड़ित है तो यह डेंगू के लक्षणों में से एक हो सकता है। हालांकि ये लक्षण सामान फ्लू के भी हैं। हालांकि, 24 घंटे में भी अगर बुखार नहीं उतरता तो चाइल्ड स्पेशलिस्ट को ज़रूर दिखाएं।

व्यवहार में परिवर्तन 

वयस्कों की तुलना में, बच्चे यह समझने में असमर्थ होते हैं कि वास्तव में उनके साथ क्या हो रहा है। इससे वह चिड़चिड़े और उत्तेजित होने लगते हैं। वे नखरे करेंगे और अक्सर आप देखेंगे कि वे खाने से परहेज़ करेंगे।

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं 

जी मिचलाना, उल्टी आदि जैसे लक्षण, जिन्हें गलती से गैस्ट्रोएंटेरिटिस भी समझा जा सकता है। वे पेट में भी तेज़ दर्द का अनुभव कर सकते हैं।

शारीरिक कष्ट 

डेंगू से प्रभावित बच्चे गंभीर जोड़ों के दर्द, पीठ में दर्द और सिरदर्द इत्यादि का अनुभव करते हैं। अपने बच्चे से यह समझने के लिए बात करते रहें कि उन्हें क्या हो रहा है ताकि आप डॉक्टर को अच्छी तरह से समझा सकें।

त्वचा की समस्याएं 

बच्चों को डेंगू से संक्रमित होने पर सबसे आम समस्याओं में से एक है त्वचा पर चकत्ते या लाल दाने निकलना। यह खसरे की तरह पैच में दिखाई देता है। लगातार खुजली डेंगू का एक और लक्षण है।

रक्तस्राव 

प्लेटलेट काउंट के कम होने की वजह से, बच्चों के मसूड़ों और नाक से रक्तस्राव होता है। ऐसे मामलों में तत्काल उपाय किए जाने की आवश्यकता है क्योंकि कुछ मामलों में यह रक्तस्रावी बुखार या शॉक सिंड्रोम जैसी स्थिति घातक हो सकती है।

 

इसे भी पढ़ें-

World Malaria Day: बच्चों को तीन स्टेज में होता है मलेरिया, जानें कितने खतरनाक हैं ये स्टेज

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।